सासाराम: जिले के सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक
Sasaram, Rohtas | Mar 21, 2024 जिले के सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी के द्वारा सासाराम के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि जो भी मरीज सदर अस्पताल में इलाज कराने हेतु आते हैं उनका इलाज बेहतर तरीके से किया जाए। इलाज करने में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।