सासाराम: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर सासाराम के कलेक्ट्रेट में बनाया गया कॉल सेंटर
Sasaram, Rohtas | Mar 21, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सासाराम के कलेक्ट्रेट में चुनाव आयोग के निर्देश पर कॉल सेंटर बनाई गई है। कॉल सेंटर की निगरानी रोहतास जिले के डीएम नवीन कुमार के द्वारा की जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी आम नागरिक को कोई समस्या है तो कॉल सेंटर में कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।