बेरमो: सीआईएसएफ क्राइम टीम ने पकड़ा अवैध कोयला लदा पिकअप वैन, तस्करों में मचा हड़कंप
Bermo, Bokaro | Jul 9, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली में सीआईएसएफ की क्राइम टीम ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार समय लगभग साढ़े 11 बजे बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए टीम ने अवैध कोयले से लदे एक पिकअप वैन को रंगे हाथों धर दबोचा। जब्त किए गए पिकअप वैन संख्या BR26GB2932 है।