बेहट: दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित उद्घाटन से पहले डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा
दिल्ली–देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित उद्घाटन से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गणेशपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन और सीईओ बेहट वैभव पांडे समेत वरिष्ठ अधिकारी हेलीपैड, हाईवे और टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और तैयारियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।