अकलतरा पुलिस ने शेयर मार्केट में ब्याज देने का लालच देकर 10 से 15 लोगों से 30 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी ने 3 कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर जिले के 10 से 15 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।