बिंदकी: कटिलिहा मोड़ और दलेल खेड़ा मोड़ पर दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा मोड़ में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक में सवार दीप कुमार, हरि ओम तथा मुकेश घायल हो गए। जिनको रविवार की रात करीब 10:00 बजे पुलिस ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। इसी प्रकार दलेल खेड़ा मोड़ के समीप अनियंत्रित ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा चालक अरविंद घायल हो गए जिनको सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया।