बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख, कहा: पूरा देश इससे दुखी है
13 जून शुक्रवार 11:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि गुजरात प्लेन दुर्घटना से पूरा देश दुखी है और सभी लोग मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन भाजपा के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए एक राजनीतिक क्षति है।