चूरू: छापर में जाली नोट खपाने की फिराक में युवक गिरफ्तार, 4000 रुपये की नकली मुद्रा बरामद, चूरू कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | May 5, 2026 चूरू जिले के छापर कस्बे में पुलिस ने जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। इस सम्बंध में नोडल थाना होने की वजह से चूरू कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना छापर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चौपड़ा बाजार से रामदेव मंदिर जाने वाली गली में नकली भारतीय मुद्रा