कंडाघाट: GP सायरी में पेंशनर कल्याण संघ सायरी के 20वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मंत्री धनीराम शांडिल रहे मौजूद
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य है और सेवानिवृत अपने अनुभवों से सीखे हुए ज्ञान को युवाओं के साथ साझा कर युवा पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। डॉ. शांडिल शुक्रवार को ज़िला की ग्राम पंचायत सायरी में पेंशनर कल्याण संघ सायरी के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।