फतुहा: नत्थूपुर गांव से चोरों ने दो ई-रिक्शा चुराए
Fatwah, Patna | Jan 9, 2026 नत्थूपुर गांव से चोरों ने दो ई रिक्शा की चोरी कर लिया है। वाहन मालिक संजय कुमार व लालदेव प्रसाद शुक्रवार की सुबह देखा तो घर के पास से दोनों के ई-रिक्शा गायब हैं। संजय प्रसाद ने अपनी रिक्शा में लगे जीपीएस का सहारा लिया तो उसकी ई रिक्शा डुमरी गांव के ग्रामीण पथ पर पलटी हुई मिली है। जबकि लालदेव प्रसाद का ई-रिक्शा गायब है। दोनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है।