बंशीधरनगर (नगर उंटारी): राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 57 वर्षीय अधेड़ की मौत, तीन माह से मानसिक रूप से थे अस्वस्थ
गढ़वा रोड–चोपन रेलखंड पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी 57 वर्षीय अजय प्रसाद यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भे