कांके: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मिले अधजले और सिरकटे शव मिलने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2026 रांची के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मिले अधजले और सिरकटे शव मिलने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि SIT की जांच में सामने आया कि मृतक संजय की पत्नी सुबोधनी देवी और उसके प्रेमी रमन कुमार सेठ ने कथित अवैध संबंध के चलते सुपारी देकर संजय की हत्या कराई।