दमोह: ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग अलग क्षेत्रों में खिला रहे 5 सट्टा आरोपियों को किया गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026 दमोह कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 5 सट्टा आरोपियों को गिरफ्तार किया। TI मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 5020 रुपये, 5 सट्टा पर्चियां और राड पेन जप्त किए गए। आरोपियों मे महेश पटेल, सीमा ठाकुर, हसीना अहमद, फूलसिंह अहिरवार व गुड्डू अहिरवार शामिल हैं। सभी पर सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी।