आमला: आमला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर चंद्रपुर के युवक की दर्दनाक मौत, जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम
Amla, Betul | May 16, 2026 आमला तहसील मे 16 मई को 1 बजे करीब चंद्रपुर निवासी युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा आमला रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। आज उसका आमला अस्पताल मे जीआरपी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। जहाँ परिजनों को शव सौंप दिया है। आमला पुलिस जीआरपी पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।