डंडा: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर
Danda, Garhwa | May 9, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी 40 वर्षीय विजय पासवान शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि विजय पासवान अपने घर से गढ़वा शहर गए थे। वहां से मेढ़ना गांव के एक रिश्तेदार के साथ डंडा जा रहे थे। इसी दौरान झूरा गांव के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।