बहोरीबंद: 6 महीने से धान का भुगतान अटका, बेटी की शादी से पहले पटोरी निवासी किसान की बढ़ी चिंता, ₹2.6 लाख के लिए भटक रहा
बहोरीबंद। तहसील क्षेत्र के सलैया (पटोरी) खरीदी केंद्र में धान बेच चुके किसान को आज तक अपनी उपज का भुगतान नहीं मिला है। पटोरी निवासी किसान मलखान सिंह पटेल पिता टेकसिंह पटेल पिछले 6 महीनों से 2 लाख 60 हजार रुपये की राशि पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।