झालरापाटन: गैंगस्टर कबीर संजरी और साथियों पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर स्टाइल वीडियो वायरल करने पर 10 गिरफ्तार, 3 कारें जब्त
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और उसके गिरोह के सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई की है। जेल से रिहाई के दौरान प्रदर्शन करने और गैंगस्टर स्टाइल में वीडियो वायरल करने के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन कारें भी जब्त की हैं।