हनुमानगढ़: जिले के फेफाना में बाइक सवार युवक को 3.40 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार, एसपी के निर्देशन में कार्रवाई
हनुमानगढ़ जिले के फेफ़ाना में पुलिस ने बाइक सवार युवक को 3.40 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई है।