ऊंचाहार: रामचन्द्रपुर गाँव में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने बुजुर्ग की पिटाई की, हाथ टूटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग मथुरा प्रसाद की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया और वो गम्भीर रुप से घायल हो गया,जानकारी मिलने पर प्रधान ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है