चूरू: गांव लालासर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, युवाओं को आदर्शों पर चलने का किया गया आह्वान
Churu, Churu | Sep 28, 2025 चूरू के लालासर गांव में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविन्द्र सिंह संधू, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, डीडीपीआर कुमार अजय, देशभक्ति गायक रोनी रमन सहित कई अतिथि मौजूद रहे।