चूरू: गांव सावर बस स्टैंड पर कार की टक्कर से पति-पत्नी घायल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 28, 2025 चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र के गांव सावर के बस स्टैण्ड पर रविवार को एक कार ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सको और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।