चूरू: अगरसेन नगर से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
Churu, Churu | Sep 28, 2025 चूरू में बाइक चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। अब सदर थाना क्षेत्र के अग्रसेन नगर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस से रविवार शाम को करीब मिली जानकारी के मुताबिक अग्रसेन नगर निवासी विक्रम सिंह शेखावत ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। महज दस मिनट के भीतर खड़ी मोटरसाइकिल गायब हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।