चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल से निकला 75 ट्रॉली कचरा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने शुरू किया सफाई अभियान
Churu, Churu | Sep 28, 2025 स्वच्छता की दिशा में रविवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर में एक बड़ा कदम उठाया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से शुरू हुए इस अभियान के तहत ट्रॉमा वार्ड और मोर्चरी के पास जमा सामान्य कचरे को हटाने का काम किया गया। अभियान के दौरान करीब 75 ट्रॉली कचरा बाहर निकाला गया।