दरभंगा: LPG गैस की उपलब्धता सामान्य रखने के लिए पदाधिकारी ने 6 गैस एजेंसियों और दो अन्य जगहों का किया निरीक्षण
जिला में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से जारी है। बुकिंग के अनुरूप 75 गैस एजेंसियों के द्वारा तेजी से गैस आपूर्ति हो रही है। जिला प्रशासन स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे दी गई।