नामकुम: खरसीदाग ओपी क्षेत्र में मिली नाबालिग बच्ची, पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की
Namkum, Ranchi | May 27, 2026 खरसीदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची मिली है। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि उसे उसके घर तक पहुंचाया जा सके। पुलिस ने बताया कि वह अपना नाम अंशिका बता रही है, लेकिन नाबालिग बच्ची अपने घर का पता, माता-पिता अथवा परिवार से जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं बता पा रही है।