हाथरस: गांव नयावास में गेहूं निकालते समय 55 वर्षीय महिला को साँप ने काटा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हा.जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नयावास में गेहूं निकलते समय 55 वर्षीय एक महिला के हाथ पर सांप ने काट लिया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई महिला को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजनों द्वारा महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार दौरान मर्त घोषित कर दिया मंगलवार सुबह 9:30 बजे लगभग परिवार सदस्य ने जानकारी दी