सरदारशहर: अशोक स्तंभ पर दोस्ताना सेवा संस्थान और पुलिस प्रशासन ने सालासर यात्रियों के लिए हादसों से बचने के लिए चिपकाया रेडियम
सड़क हादसों को रोकने के लिए सोमवार शाम साढ़े 6 बजे दोस्ताना सेवा संस्थान सरदारशहर की ओर से पुलिस प्रशासन को साथ लेकर एक सराहनीय पहल की गई है, अब दोस्ताना सेवा संस्थान शाम के समय गुजरने वाले पैदल यात्रियों के पीठ और बैग पर और साइकिल और मोटरसाइकिल से जाने वाले यात्रियों के मोटरसाइकिल और साइकिल पर रेडियम चिपका रहे हैं।