फतुहा: नदी थाना पुलिस ने विष्णु मंदिर गंगा घाट से एक ऑटो पर लोड 360 लीटर देसी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 8, 2026 नदी थाना पुलिस ने विष्णु मंदिर गंगा घाट से एक सीएनजी ऑटो पर लोड 360 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते हैं शराब धंधेबाज गंगा नदी में कूद कर भागने में सफल रहा है। पुलिस ने शराब और सीएनजी ऑटो को जब्त कर लिया कर लिया है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि सीएनजी ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर से शराब से जुड़े धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।