मोकामा: मरांची थाना क्षेत्र के टाल इलाके में कुएं से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Mokameh, Patna | Apr 13, 2026 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के टाल इलाके से बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने एक कुएं से एक महिला का शव बरामद किया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 ने सोमवार को लगभग 6 बजे बताया कि आसपास फसल काट रहे लोगों ने सूचना दी थी कि कुएं में एक महिला गिर गई है। सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बात सच निकली। उसके बाद कुएं से शव को बरामद कर लिया गया है।