Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
No video available

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आ रही हैं युवाओं,महिलाओं ने ठाना है कांग्रेस सरकार को जिताना है

7k views | Mahagama, Godda | Feb 7, 2022

MORE NEWS

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा

Mahagama, Godda | Jun 7, 2026

"बेलटिकरी की बेटी रौशनी मंडल राष्ट्रीय निर्णायक बनने की राह पर, थर्ड नेशनल रेफरी क्लिनिक के लिए चयनित"

झारखंड की पहली राष्ट्रीय निर्णायक बनने की ओर महागामा की रौशनी मंडल।

गोड्डा जिला के महागामा प्रखंड के करनू पंचायत अंतर्गत बेलटिकरी गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रौशनी मंडल (पिता –  दीपक मंडल) का चयन आगामी 6 से 10 जून 2026 तक विशाखापट्टनम में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय निर्णायक क्लिनिक (थर्ड नेशनल रेफरी क्लिनिक) के लिए हुआ है। गांव की इस उभरती हुई खिलाड़ी की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस चयन के साथ रौशनी झारखंड की पहली राष्ट्रीय स्तर की गोल शॉट बॉल निर्णायक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान रौशनी को खेल के नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा प्रतियोगिताओं के संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक की भूमिका, दायित्वों और निर्णय प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक कुशल एवं निष्पक्ष निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय कोच, झारखंड गोल शॉट बॉल संघ के सचिव एवं ईस्ट ज़ोन प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि रौशनी मंडल शुरू से ही खेल के प्रति समर्पित, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी रही हैं। उनकी लगन एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय निर्णायक बनने का यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल रौशनी और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे झारखंड गोल शॉट बॉल परिवार तथा महागामा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रौशनी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देंगी और झारखंड का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगी।
रौशनी मंडल की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं, झारखंड गोल शॉट बॉल संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

"बेलटिकरी की बेटी रौशनी मंडल राष्ट्रीय निर्णायक बनने की राह पर, थर्ड नेशनल रेफरी क्लिनिक के लिए चयनित" झारखंड की पहली राष्ट्रीय निर्णायक बनने की ओर महागामा की रौशनी मंडल। गोड्डा जिला के महागामा प्रखंड के करनू पंचायत अंतर्गत बेलटिकरी गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रौशनी मंडल (पिता – दीपक मंडल) का चयन आगामी 6 से 10 जून 2026 तक विशाखापट्टनम में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय निर्णायक क्लिनिक (थर्ड नेशनल रेफरी क्लिनिक) के लिए हुआ है। गांव की इस उभरती हुई खिलाड़ी की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस चयन के साथ रौशनी झारखंड की पहली राष्ट्रीय स्तर की गोल शॉट बॉल निर्णायक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान रौशनी को खेल के नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा प्रतियोगिताओं के संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक की भूमिका, दायित्वों और निर्णय प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक कुशल एवं निष्पक्ष निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय कोच, झारखंड गोल शॉट बॉल संघ के सचिव एवं ईस्ट ज़ोन प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि रौशनी मंडल शुरू से ही खेल के प्रति समर्पित, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी रही हैं। उनकी लगन एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय निर्णायक बनने का यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल रौशनी और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे झारखंड गोल शॉट बॉल परिवार तथा महागामा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रौशनी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देंगी और झारखंड का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगी। रौशनी मंडल की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं, झारखंड गोल शॉट बॉल संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Mahagama, Godda | Jun 6, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर कहा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर कहा

Mahagama, Godda | Jun 6, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आ रही हैं युवाओं,महिलाओं ने ठाना है कांग्रेस सरकार को जिताना है - Mahagama News