मोदीनगर: मोदीनगर के ग्राम डीलना में किसान महापंचायत का हुआ आयोजन, भारी संख्या में किसान रहे मौजूद
गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन 'इंडिया' के बैनर तले मोदीनगर के ग्राम डीलना में महा पंचायत का आयोजन किया गया। इस महा पंचायत में बड़ी संख्या में दूर दराज से किसान पहुंचे और उन्होंने अपनी मांगें रखी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान व देवव्रत धामा के द्वारा कुछ समस्याओं का निराकरण करवा दिया गया और बाकी का जल्द करवाने का आश्वासन दिया गया।