पलिया: चैनलाईजेशन से पहले ही शारदा नदी उफान पर, अतरिया रेलवे ट्रैक बना दरिया, 22 करोड़ की योजना पानी में बही
भीरा-पलिया मार्ग स्थित अतरिया रेलवे ट्रैक के नीचे पानी का रिसाव शुरू हो गया है,जिससे क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर आशंका मंडराने लगी है।स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।हैरानी की बात यह है कि शारदा नदी के चैनलाईजेशन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 22 करोड रुपए की परियोजना शुरू कराई थी। लेकिन कार्य पूरा होने से पहले ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा।