बुधवार को हरसूद पुलिस द्वारा खंडवा हरसूद मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को रोककर हरसूद पुलिस द्वारा उनके दस्तावेजों की जांच की गई तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 21 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 7700 रूपया जुर्माना वसूल किया गया।