सैदपुर: फुलवारी कलां के अतिप्राचीन राम-जानकी मंदिर का तेजी से हो रहा पुनर्निर्माण, ग्रामीणों में उत्साह है
सैदपुर के फुलवारी कलां स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस अतिप्राचीन मंदिर के जर्जर हो जाने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से पूजा-अर्चना में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ग्रामीणों की पहल और आपसी सहयोग से अब मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण की शुरुआत कर दी गई है।