अंबिकापुर: सरगुजा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली, लखनपुर क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान से कई पेड़ सड़क पर गिरे
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 2 मई 2026 दिन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे सरगुजा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। लखनपुर क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के चलते कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।तेज हवा के कारण लखनपुर थाना परिसर के सामने लगा पुलिस थाने का बोर्ड भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।