एटा: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में संचालित यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एटा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत यूपी-112 पीआरवी 8469 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की स्थिति एवं तत्परता का अवलोकन किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटीरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे सदैव सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।