बदायूं: भामाशाह चौक पर डीईओ ने दिलाई मतदान करने की शपथ, मतदाता हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारम्भ
Budaun, Budaun | Apr 9, 2024 मंगलवार को बदायूँ में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भामाशाह चौक पर आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने उपस्थित मतदाताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।