बदायूं: थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक अभियुक्त को 28 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
Budaun, Budaun | Apr 9, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्र यादव पुत्र श्रीपाल यादव निवासी ग्राम नौशेरा थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूं का रहने वाला है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना हाजा पर आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के पास से 28 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।