बदायूं: कादरचौक थाना पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Budaun, Budaun | Apr 9, 2024 बदायूं एसएसपी के निर्देश में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कादरचौक थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इसरार पुत्र नौशे निवासी ग्राम शिवाय हमीदपुर थाना कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।