डिंडौरी: कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारी कर्मचारी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार दोपहर 2:00 मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा न करने और नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवन जीने को लेकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। दरअसल कलेक्टर ने सभाकक्ष में मौजूद सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए अपने आसपास और समाज परिवार के लोगों नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया ।