दतिया नगर: दतिया के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सीतासागर पर अनिश्चितकालीन धरने पर,नियमितीकरण एवं अन्य मांगों को लेकर आंदोलन तेज
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। सीता सागर रोड स्थित गंगोटिया मंदिर परिसर में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी शामिल हुए। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नियमितीकरण, स्वास्थ्य बीमा लाभ सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है.