बेल्थरा रोड: चौकिया मोड़ के पास अपाचे बाइक की स्कूल बस से टक्कर, सड़क पर बस खड़ी कर बच्चों को उतारना बना हादसे की वजह
उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के आसपास एक स्कूली बस और अपाचे बाइक की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस सड़क पर ही खड़ी कर बच्चों को उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही अपाचे बाइक बस से टकरा गई, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके