धार: धार में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने 'कलम बंद हड़ताल' कर विरोध प्रदर्शन किया
Dhar, Dhar | Nov 17, 2025 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के कर्मचारियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की कथित भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केवीके धार के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने सोमवार को 'कलम बंद हड़ताल' कर विरोध प्रदर्शन किया।