धार: मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत से 70 गांजे के पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Nov 16, 2025 मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत से मिले 70 हरे गांजा पौधे, आरोपी को भी किया गिरफ्तार।धार जिले के मनावर क्षेत्र में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार शाम 5:00 के लगभग पुलिस को एक ड़ी सफलता मिली है। ग्राम मालविहार पटेलपुरा में अवैध रूप से उगाए जा रहे 70 हरे गांजा के पौधे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख बीस हजार रुपये है।