धार: धामनोद में डिजिटल अरेस्ट के फर्जी कॉल का प्रयास नाकाम, पुलिस की सतर्क कार्रवाई
Dhar, Dhar | Nov 16, 2025 धामनोद में डिजिटल अरेस्ट फर्जी कॉल का प्रयास नाकाम,धामनोद पुलिस की सतर्क कार्रवाई।धार जिले के धामनोद में एक नागरिक को डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से जुड़ी एक संदिग्ध कॉल आई। कॉल करने वाला खुद को सरकारी अधिकारी बताकर डराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नागरिक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत धामनोद थाना पुलिस से संपर्क किया।