भीलवाड़ा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए एवं जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने एक आदेश जारी कर तत्काल जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया।