बुढ़ार: कशेड नदी की रेत पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
अमलाई पुलिस ने कशेड नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किए जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लखवारिया टोला-खमरौंध मार्ग से जब्त किया है। जांच के दौरान चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने वाहन मालिक हरदेव सिंह के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच गुरुवार रात 8 बजे से शुरू कर दी है।