घोड़ाडोंगरी: सिंगाजी महाराज की भागवत कथा में भक्ति के रंग में रंगी विधायक गंगा उइके, भजन गीत गाकर श्रद्धालुओं का जीता दिल
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में सिंगाजी महाराज की भागवत कथा के दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कथा आयोजन के दौरान विधायक गंगा उइके ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भजन गीत प्रस्तुत किया। विधायक को भजन गाते देखकर कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालु भी भक्तिमय माहौल में डूब गए।