हाथरस: बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग हुए घायल, पुलिस ने घायल पिता-पुत्र का कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर मे बच्चों के विवाद के बाद 2 पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान कई लोग घायल हो गए। पथराव की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर गांव पहुंच गई। पुलिस पथराव के दौरान घायल हुए पिता पुत्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण किया है