सीतापुर: मुड़ा कला में संदिग्ध अवस्था में बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के मुड़ा कला गांव में संदिग्ध अवस्था में बंद कमरे में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी परिवार को मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया जहां पोस्टमार्टम कराया गया है।